
बॉलीवुड के उभरते सितारे यानी एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने बहुत कम समय में ही अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली हैं। अपनी हर फिल्म में एक्टर हर बार ही कुछ कमाल कर देते हैं। आलम ये है कि उनके फैंस भी अब उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। कार्तिक ने इंडस्ट्री की कई हसीनाओं के साथ फिल्मों में रोमांस किया है। लेकिन असल जिंदगी में उनके दिल का कमरा अब तक खाली है। लेकिन अब लगता है कि एक्टर को अपनी लेडी लव मिल गई है। इतना ही नहीं वे जल्द शादी भी करने जा रहे हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद कार्तिक आर्यन का कहना है।
दरअसल, शहजादा एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में जी सिने अवॉर्ड फंक्शन (Zee Cine Award 2023) के दौरान अपने फैंस के लिए अपनी शादी से जुड़ी न्यूज शेयर की है। एक्टर ने शुक्रवार को खुद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे जी सिने अवॉर्ड के मंच पर ढोल नगाड़ों के साथ एंट्री करते दिख रहे हैं। इसके बाद वे सभी से कहते हैं कि मैं शादी करने जा रहा हूं।
कार्तिक आर्यन कहते हैं कि 'हंसते-हंसते, सबको नमस्ते। आप सब सोच रहे होंगे मैं यहां बैंड बाजा लेकर क्यों आया हूं। अब देखिए ना बॉलीवुड में एक बाद एक सबके बैंड बज रहे हैं, सारे घोड़ी चढ़ रहे हैं, सबके विकेट गिट रहे हैं। लेकिन एक विकेट अब तक नहीं गिरा। ऐलिजिबल सिंगल क्लब में आखिर रह कौन गया। मैं, लेकिन अब मौसम बदल रहा है ये सख्त लौंडा भी पिघल रहा है। मैंने भी सोचा शादी का लड्डू खाकर देख ही लेता लूं। प्यार का पंचनामा तो कर लिया, अब शादी का पंचनामा भी कर लेता हूं।'
कार्तिक यहीं नहीं रुकते वे आगे कहते हैं, 'इसलिए सबके सामने इस मंच को साक्षी मानकर आज मैं अपने सारे फैंस और इंडस्ट्री को ये न्यूज देना चाहता हूं कि मैं शादी करने जा रहा हूं।' एक्टर की इस बात पर अवॉर्ड फंक्शन में मौजूद सेलिब्रिटीज खूब हंसते हैं। अब एक्टर ने ये बात महज मजाक में बोली है या वह सच में किसी से शादी करने जा रहे हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा', फिल्म 'आशिकी 3' और फिल्म 'कैप्टन इंडिया' में काम करते दिखाई देंगे। इसके अलावा हाल ही में एक्टर ने अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' के अगले पार्ट का एक टीजर शेयर करते हुए ऐलान किया है। जाहिर है कि उनकी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं एक्टर पिछली बार फिल्म 'शहजादा' में नजर आए थे। जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन दिखीं थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।
यह भी पढ़े - बुलेट से अपनी दुल्हनिया अलाना पांडे को लेने पहुंचे थे मैक्रे, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें
Published on:
19 Mar 2023 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
