गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ फोर्ट पैलेस में शादी की थी। कपल की शादी में दोनों की फैमिली के अलावा बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की थी। जिसमें शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, जूही चावला समेत कई सितारे शामिल थे। अब दोनों मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं, जहां भी कई सितारों के शामिल होने के कयास लगाये जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ-कियारा की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ-विकी कौशल के शामिल होने की संभावना है।