आप सोच रहे होंगे कि शाम के समय में शादी करने के पीछे मुहूर्त एक कारण होगा तो ऐसा नहीं है। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में नया ट्रेंड शुरू हो गया है। जहां सेलेब्स अब रात-दिन को छोड़ सांझ यानी डूबते हुए सूरज की रौशनी के बीच शादी करते हैं। इसके पीछे का कारण बस कैमरे का एक 'क्लिक' है। ऐसा इसलिए क्योंकि सांझ में ली गईं तस्वीरें बेहद उम्दा और शानदार दिखाई देती हैं। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में। कपल ने 9 दिसंबर 2021 को 3.30 से 3.45 बजे के बीच शादी के सात फेरे लिए थे।