अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा 12 फरवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे। जहां दोनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के अपने कई दोस्तों को इनवाइट करेंगे। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स ने जानकारी दी थी, 'सिड और कियारा 12 फरवरी को मुंबई में रिसेप्शन देंगे जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह समेत तमाम सेलेब्स और मीडिया को भी इनवाइट किया गया है।'