
सोनू मिश्रा (IMDb)
Actor Sonu Mishra Left Kala Hiran: सलमान खान के 1998 के काले हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म 'काला हिरण' इन दिनों भारी विवाद में घिरी है। जहां सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म की रिलीज रोकने की अर्जी दी है वहीं अब एक्टर सोनू मिश्रा ने खुलासा किया है कि वह इस फिल्म में सलमान खान का किरदार निभाने वाले थे लेकिन मेकर्स का असली इरादा जानने के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी।
सोनू मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सुपरस्टार वो सलमान खान के रोल करने को लेकर बहुत उत्साहित थे और शूटिंग भी शुरू हो गई थी, लेकिन जैसे-जैसे उन्हें मेकर्स के इरादे का पता चला वो असहज होते गए, उन्होंने कहा कि जब इरादा निगेटिव हो तो एक स्टार होने के नाते वो ऐसी फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकते जो एकतरफा कहानी दिखाती हो।
इतना ही नहीं, सोनू ने आगे बताया कि उन्होंने 2 दिन शूटिंग की लेकिन एग्रीमेंट और स्क्रिप्ट मांगी। काफी समय बाद जब कागजात मिले तो पता चला कि उन्हें मीडिया में भी सलमान के खिलाफ निगेटिव बयान देने होंगे। उनके मुताबिक ये सब उनके नैतिक मूल्यों के विरुद्ध था इसलिए उन्होंने फिल्म से हाथ खींच लिया।
इन तमाम मामलों के बीच, एक इवेंट में पहुंचे सलमान खान का नया अवतार भी चर्चा का बड़ा कारण बना। बोल्ड लुक, हल्की दाढ़ी और दमदार फिटनेस के साथ उनका अंदाज पहले से काफी अलग नजर आया। कई लोगों को उनका ये लुक 'तेरे नाम' के किरदार राधे की याद दिलाता दिखाई दिया, जबकि कुछ फैंस इसे उनकी आने वाली किसी बड़ी फिल्म का संकेत मान रहे हैं।
बता दें, दिल्ली हाई कोर्ट ने 12 जून को फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने को कहा था और अगली सुनवाई 19 जून को होगी। फिल्म का फर्स्ट-लुक टीजर जारी हो चुका है लेकिन रिलीज डेट अभी तय नहीं है।
Updated on:
15 Jun 2026 02:48 pm
Published on:
15 Jun 2026 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
