1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रकार के एक कमेंट पर फूटा तान्या मित्तल का गुस्सा, ‘सस्ती कॉपी’ बोलने वालों को लगाई फटकार

Tanya Mittal slammed journalist for calling her sasti copy: हाल ही में एक पत्रकार के कमेंट पर तान्या मित्तल का गुस्सा फूट पड़ा, जब उन्हें 'सस्ती कॉपी' कहकर निशाना बनाया गया। तान्या ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसे कमेंट्स न केवल उनके काम की अनदेखी करते हैं बल्कि पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की मेहनत को भी कमतर समझते हैं।
2 min read
Google source verification
Tanya Mittal

Tanya Mittal and Shalini Passi (this photo from x: @Lonely_prabh/IMDb)

Tanya Mittal slammed journalist for calling her sasti copy: 'बिग बॉस 19' से चर्चा में आईं कंटेंट क्रिएटर और एंटरप्रेन्योर तान्या मित्तल ने हाल ही में एक मीडिया प्लेटफॉर्म की कमेंट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक पत्रकार द्वारा उन्हें 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' की फेमस शख्सियत शालिनी पासी की सस्ती कॉपी कहे जाने के बाद तान्या ने सोशल मीडिया पर लंबा नोट शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। जिस पर उन्होंने कई तरह की टिप्पणी को न केवल अपमानजनक बल्कि महिलाओं के प्रति सेक्सिस्ट सोच का उदाहरण भी बताया।

सिर्फ 150 रुपये में ग्रीटिंग कार्ड बेचने से अपने करियर की शुरुआत

तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि किसी महिला की पहचान को दूसरे व्यक्ति से जोड़कर उसका मजाक बनाना पत्रकारिता नहीं है। इस पर उन्होंने साफ कहा कि वो किसी की कॉपी नहीं हैं और उन्होंने अपनी अलग मेहनत और संघर्ष के दम पर पहचान बनाई है। तान्या के अनुसार, मीडिया को तथ्य सामने रखने चाहिए, न कि सुर्खियां बटोरने के लिए किसी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली बातें करनी चाहिए।

बता दें, अपने सफर का जिक्र करते हुए तान्या ने बताया कि उन्होंने करीब 10 साल पहले बेहद छोटे लेवल से शुरुआत की थी। उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ 150 रुपये में ग्रीटिंग कार्ड बेचने से अपने करियर की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे लगातार मेहनत करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। तान्या मित्तल ने आगे कहा कि उनकी कामयाबी किसी की नकल का नतीजा नहीं, बल्कि सालों की मेहनत और संघर्ष का परिणाम है।

कम उम्र में अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने का साहस दिखाया

इन तमाम बातचीत के दौरान तान्या यही नहीं रूकी उन्होंने ये भी शेयर किया कि कम उम्र में उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ने और अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने का साहस दिखाया और दावा किया कि उन्होंने सामाजिक दबाव और निजी चुनौतियों का सामना करते हुए अपने सपनों को चुना। तान्या को इस दौरान ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

बता दें, उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर भारतीय संस्कृति से जुड़े वीडियो बनाने के दौरान भी उन्हें कई बार निशाना बनाया गया। तो वहीं, 'बिग बॉस 19' में हिस्सा लेने के बाद भी उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। तान्या का कहना है कि मुश्किल दौर में बहुत कम लोगों ने उनका साथ दिया, लेकिन उन्होंने हर चुनौती का सामना करते हुए आगे बढ़ना जारी रखा। अपने बयान के लास्ट में तान्या मित्तल ने कहा कि किसी भी तरह की ट्रोलिंग, झूठे आरोप और अपमानजनक टिप्पणियां उनके सालों के संघर्ष और मेहनत को कम नहीं कर सकतीं।