22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

छात्रों को सपोर्ट करने जंतर-मंतर पहुंचे थारा भाई जोगिंदर, CJP ने स्टेज पर नहीं दी जगह तो हुई गाली-गलौज

Thara Bhai Joginder Jantar Mantar Protest: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थारा भाई जोगिंदर इन दिनों जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को सपोर्ट कर रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Google source verification
Thara Bhai Joginder Jantar Mantar Protest

थारा भाई जोगिंदर को क्यों आया गुस्सा (फोटो सोर्स- @thara.bhai.jogindar)

Thara Bhai Joginder Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थारा भाई जोगिंदर (जोगिंदर यादव) एक बार फिर चर्चा में हैं। छात्रों के समर्थन में लगातार सक्रिय रहने वाले जोगिंदर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे, लेकिन वहां मंच पर जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब वह अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ स्टेज की ओर बढ़े तो आयोजकों से जुड़े कुछ लोगों ने उन्हें मंच पर चढ़ने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई।

जोगिंदर ने वीडियो किया शेयर

बताया जा रहा है कि बाद में आयोजन से जुड़े कुछ सदस्य उनके पास पहुंचे और बातचीत कर स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इसी बीच थारा भाई जोगिंदर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक वीडियो भी साझा किया। वीडियो में उन्होंने कथित लाठीचार्ज पर चिंता जताते हुए दावा किया कि कई छात्र घायल हुए हैं और कुछ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। उन्होंने कहा कि ये वही छात्र हैं जो अपने भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और जिनके माता-पिता मजदूरी कर उनकी पढ़ाई का खर्च उठाते हैं।

पेपर लीक मामले पर जोगिंदर ने साझा की नाराजगी

जोगिंदर ने अपने संदेश में पेपर लीक मामले पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मेहनती छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक दल के समर्थन में नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज उठाने के लिए वहां पहुंचे हैं क्योंकि वो खुद भी एक छात्र रहे हैं और मेहनत का महत्व समझते हैं।

गौरतलब है कि छात्र आंदोलन के दौरान थारा भाई जोगिंदर लगातार प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर छात्रों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था कर रहे हैं। उनके द्वारा पानी की बोतलें और अन्य जरूरी सामान वितरित किए जाने की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इसी वजह से प्रदर्शन में शामिल कई छात्र उनके इस सहयोग की सराहना कर रहे हैं, जबकि मंच पर हुए विवाद को लेकर बहस अभी भी जारी है।