13 December 2025,

Saturday

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैटरीना के बाद अब मौनी रॉय पर फैंस की होगी नजर, इस शख्स के साथ करने जा रही शादी

टीवी में नागिन का रोल निभा चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही शादी करने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय नए साल यानी जनवरी, 2022 में शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

2 min read
Google source verification
mouni_r.png

राजकुमार राव से लेकर अंकिता लोखंडे तक हर कोई शादी के बंधन में बंधता दिख रहा है। हो भी क्यों न आखिर शादियों का सीजन जो चल रहा है। हालांकि अंकिता लोखंडे की शादी होना अभी बाकी है। सारे फंक्शन्स स्टार्ट हो गए हैं। कुछ ही घंटों में वो भी एक पवित्र रिश्ते में बंध जाएंगी। इस कड़ी में बॉलीवुड के ऐसे कई कपल हैं जिनकी शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। इसमें फिल्म इंडस्ट्री से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम टॉप लिस्ट पर है। वहीं छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

टीवी में नागिन का रोल निभा चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही शादी करने वाली हैं। खबरों के मुताबिक, मौनी रॉय जनवरी में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। बता दें कि मौनी लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ रिलेशनशिप में हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज वायरल होती रहती हैं। खबरों की मानें तो वो महीने के अंत में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सुनने में आ रहा है कि कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। इस शादी में बस करीबी रिश्तेदारों के आने की उम्मीद है। जिसके बाद ये ग्रैंड रिसेप्शन ऑर्गनाइज करेंगे।

यह भी पढ़ेंः कोविड पॉजिटिव होने के बाद ऐसे हो रही करीना कपूर खान के 10 माह के बच्चे की परवरिश

2007 में डेली सोप क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय एक बेहतरीन डांसर होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं। पेशे से एक्टर मौनी रॉय ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में यह मुकाम हासिल किया है। अपने दम पर उन्होंने टीवी से बिग स्क्रीन तक का सफर तय कर डाला है। बीते कुछ वक्त में उन्हें टीवी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः अमिताभ बच्चन ने डायरेक्टर से की काम देने की गुजारिश, KBC के मंच पर उड़ गए सबके होश, देखें Video

ये तो हो गई आपकी फेवरेट मौनी रॉय की बात। अब बात कर लेते हैं उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार की जो कि पेशे से एक बैंकर हैं औ दुबई में रहते हैं। फिलहाल मौनी रॉय की तरफ से शादी को लेकर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।