18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब अमिताभ की सभी फिल्में हो रही थीं फ्लॉप, जा रहे थे मुंबई छोड़कर, इस अभिनेता ने रोका और दिया काम, फिर बने महानायक!

उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप जा रही थीं। लेकिन एक अभिनेता ने उन्हें रोक लिया और काम दिलाया।  

2 min read
Google source verification
Amitabh bachchan

Amitabh bachchan

महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियों में हैं। उम्र के इस दौर में भी वह फिल्मों में पूरी तरह से सक्रिय हैं। इतना ही नहीं उनकी पिछली फिल्म 'ठग्स आॅफ हिंदोस्तान' में उन्होंने एक्शन सीन भी किए थे। लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार अमिताभ निराश होकर मुंबई छोड़कर जा रहे थे। उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप जा रही थीं। लेकिन एक अभिनेता ने उन्हें रोक लिया और काम दिलाया।

इस अभिनेता का नाम है मनोज कुमार। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का असली नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी है। जिस वक्त जब दर्शक अभिनेताओं की रोमांटिक छवि में देखना पसंद कर रहे थे, उस वक्त मनोज कुमार ने देशभक्ति फिल्मों की ओर रुख किया। ज्यादातर फिल्मों में उनके किरदार का नाम भारत था, इस वजह से लोग उन्हें 'भारत कुमार' भी कहने लगे।

अमिताभ उस वक्त अपने कॅरियर के शुरुआती दौर में थे। उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। ऐसे में उन्होंने मुंबई छोड़कर अपने मां-बाप के पास दिल्ली वापस जाने का फैसला कर लिया। लेकिन मनोज कुमार ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने अमिताभ को अपनी फिल्म 'रोटी, कपड़ा और मकान' में काम दिया।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग