30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्राह्मण इन्फ्लुएंसर की मुस्लिम लड़के से शादी होने पर बोलीं ‘वड़ा पाव गर्ल’, कहा- प्यार की जीत हो गई

Vada Pav Girl On Kanika Sharma-Saqib Saifi Wedding: वड़ा पाव गर्ल अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में वो ब्राह्मण इन्फलुएंसर कनिका शर्मा की शादी में पहुंचीं।

2 min read
Google source verification
Vada Pav Girl On Kanika Sharma-Saqib Saifi Wedding

Vada Pav Girl On Kanika Sharma-Saqib Saifi Wedding (सोर्स- एक्स)

Vada Pav Girl On Kanika Sharma-Saqib Saifi Wedding: सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मशहूर कंटेंट क्रिएटर्स कनिका शर्मा और साकिब सैफी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वजह कोई विवाद या वीडियो कंटेंट नहीं, बल्कि उनकी शादी बनी है। दोनों ने अलग-अलग धर्म से होने के बावजूद एक-दूसरे का हाथ थामकर अपने रिश्ते को नई पहचान दी है।

कनिका और साकिब ने की शादी (Vada Pav Girl On Kanika Sharma-Saqib Saifi Wedding)

दरअसल, कुछ समय पहले धार्मिक भावनाओं से जुड़े विवादों को लेकर दोनों काफी चर्चा में रहे थे। उस दौरान सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। लेकिन तमाम उतार-चढ़ाव और आलोचनाओं के बावजूद कनिका और साकिब ने अपने रिश्ते को मजबूती से आगे बढ़ाया और अब शादी के बंधन में बंधकर एक नई शुरुआत की है।

उनकी शादी की सबसे खास बात यह रही कि दोनों ने एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए हिंदू और मुस्लिम दोनों परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्में निभाईं। पहले दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और उसके बाद निकाह की रस्म पूरी की। इस तरह दोनों ने अपने रिश्ते में बराबरी और सम्मान का संदेश दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है।

शादी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल

शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल तस्वीरों में कनिका लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं, वहीं साकिब भी पारंपरिक अंदाज में बेहद आकर्षक दिख रहे हैं। दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं।

वड़ा पाव गर्ल भी शादी में हुई शामिल

दिलचस्प बात यह भी है कि इस खास मौके पर सोशल मीडिया सेंसेशन चंद्रिका दीक्षित भी शादी समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने शादी से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्हें इस रिश्ते से बेहद खुशी मिली है और ये प्यार की जीत का उदाहरण है। उनका यह बयान भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।