
बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की मच अवेटेड फिल्म 'बवाल' (Bawaal) का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। मेकर्स ने ट्वीट कर फिल्म 'बवाल' (Bawaal Release Date) की रिलीज डेट की जानकारी दी है। जाहिर है कि इस फिल्म में वरुण और जाह्नवी पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे।
बता दें कि वरुण धवन जाह्नवी कपूर की फिल्म 'बवाल' को साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी मिलकर बना रहे हैं। यह जोड़ी पहले भी 'छिछोरे' जैसी सफल फिल्म बनाकर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। 'छिछोरे' के लिए साजिद और नितेश को बेस्ट हिंदी फिचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी ने 'बवाल' की रिलीज डेट को लेकर ट्विटर पर पोस्ट में लिखा है, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी 'बवाल' के साथ वापस आ गए हैं। 6 अक्टूबर 2023 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में उनकी एपिक क्रिएकशन देखें! स्टारिंग वरुण धवन और जाह्नवी कपूर।'
यह भी पढ़े - OTT पर आज रिलीज हुई पठान, शाहरुख-जाॅन के एक्शन और दीपिका के 'बेशर्म रंग' ने बढ़ाई गर्मी
बता दें कि जाह्नवी कपूर और वरुण धवन स्टारर 'बवाल' को पहले 7 अप्रैल 2023 को रिलीज़ करने के लिए कहा गया था लेकिन वीएफएक्स मुद्दों के की वजह से इस रिलीज डेट को टाल दिया गया था। ये फिल्म वरुण धवन के करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। बवाल का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया गया है और यह अर्थस्काई पिक्चर्स द्वारा को-प्रोड्यूस है।
यह भी पढ़े - रानी मुखर्जी की 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' ने सलमान-शाहरुख को छोड़ा पीछे, बनाया सबसे बड़ा रिकाॅर्ड
Published on:
22 Mar 2023 01:28 pm

बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
