20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुसलमान भाई सोचो, मरने के बाद ऊपर गए तो’, महादेव और खुदा को लेकर विशाल आदित्य सिंह ने कही ये बात

Vishal Aditya Singh statement: विशाल आदित्य सिंह ने महादेव और खुदा का उदाहरण देते हुए धर्म और पहचान को लेकर अपनी बात रखी। उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है और यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Vishal Aditya Singh controversy

विशाल आदित्य सिंह ने कही ये बात (सोर्स: Instagram- VishalAdityaSingh)

Vishal Aditya Singh controversy: एक्टर विशाल आदित्य सिंह अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने महादेव और खुदा का उदाहरण देते हुए धर्म और इंसान की बनाई पहचान पर अपनी बात रखी। बातचीत के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इंसान अक्सर चीजों को नाम, शक्ल और पहचान देने की कोशिश करता है।

'ऊपर महादेव नहीं, खुदा निकले तो'

विशाल आदित्य सिंह ने बातचीत में कहा कि वह भगवान को लेकर काफी 'चिल्ड आउट' हैं। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति यह मानकर दुनिया से जाए कि ऊपर महादेव मिलेंगे और वहां जाकर उसे कोई दूसरा रूप दिखाई दे तो क्या होगा।

इसके बाद उन्होंने मुस्लिम समुदाय का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति पूरी जिंदगी 'खुदा-खुदा' करता रहे और मरने के बाद ऊपर जाकर उसे सांप लपेटे हुए एक व्यक्ति दिखाई दे, तो वह उसे पहचान नहीं पाएगा। विशाल ने इसी उदाहरण के जरिए महादेव और खुदा की धार्मिक कल्पनाओं को लेकर अपनी बात रखी।

'हम सब चीजों को नाम और शक्ल देने के आदी हैं'

विशाल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इंसान को हर चीज को एक नाम, शक्ल और पहचान देने की आदत है। उनके मुताबिक, लोग चीजों को अपनी समझ के हिसाब से एक पहचान दे देते हैं।

उनका ये बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। विशाल के बयान का एक हिस्सा यूजर्स शेयर कर रहे हैं और इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इसके साथ ही, विशाल आदित्य सिंह ने बिग बॉस के घर के माहौल का भी जिक्र किया। गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के रिश्ते पर बात करते हुए विशाल आदित्य सिंह ने कहा कि इन दोनों के बीच एक रिश्ता जरूर रहा है, लेकिन वो सिर्फ बिग बॉस के घर तक सीमित था। दोनों ने करीब चार महीने एक-दूसरे के साथ बिताए, एक-दूसरे को समझा और कई परिस्थितियों का सामना किया। हालांकि, घर से बाहर आने के बाद अब वह रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा है।

एक्टर ने आगे कहा कि ये एक कंटेस्टेंट वाला रिश्ता था, जिसमें दोनों ने चार महीने तक एक-दूसरे को देखा और झेला है। दोनों समझदार इंसान हैं और अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। उन्हें नहीं लगता कि दोनों उस पुराने रिश्ते या अनुभव को बेवजह आगे खींचेंगे। बता दें, घर के अंदर जिस तरह लड़ाई-झगड़े होते हैं, बाहर आने के बाद वैसा कुछ नहीं होता। घर से बाहर सभी कुछ सामान्य होता है और लोग अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं।