
Why did Music Composer A. R. Rahaman convert himself from Hindu to Islam?
विश्व संगीत पर अपनी छाप छोड़ने वाले भारत के मशहूर संगीतकार ए. आर रहमान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1992 से उन्होंने कई भाषाओं में फिल्मों में मंत्रमुग्ध कर देने वाला संगीत देकर दुनिया भर के प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। उनके गानों में पश्चिमी और भारतीय संगीत का सुंदर मिश्रण देखा जा सकता है। लेकिन क्या आपको पता हैं ए. आर रहमान, जिन्होंने अपने संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और म्यूजिक इंडस्ट्री में क्रांति ला दी, वह जन्म से मुस्लिम नहीं बल्कि एक हिंदू थे। देश को ऑस्कर और ग्रैमी अवॉर्ड दिलाने वाले ए. आर रहमान यानी अल्लाह रक्खा रहमान का असली नाम दिलीप कुमार था।
पढ़ाई छोड़कर म्यूजिशियन बनने का किया फैसला
रहमान का जन्म 6 जनवरी 1966 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। रहमान को संगीत अपने पिता से विरासत में मिली है। उनके पिता आरके शेखर तमिल और मलयालम फिल्मों के लिए गाने तैयार करते थे। रहमान जब नौ साल के थे तब उनके पिता का देहांत हो गया था। उस समय पिता के म्यूजिकल इक्विपमेंट को रेंट पर देकर उनकी फैमिली जीवन यापन कर रही थी। कुछ दिनों बाद रहमान ने अपनी मां से डिसकस कर उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और फुल टाइम म्यूजिशियन बनने और इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाने का फैसला किया।
मेहनत के दम पर आगे बढ़ते चले गए रहमान
रहमान एक बेहतरीन कीबोर्ड प्लेयर थे। बहुत जल्द उन्होंने दूसरे कंपोजर के साथ काम करना शुरू कर दिया और इसके बाद अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ते चले गए और सफल रहे। 1992 में मणिरत्नम ने विज्ञापन के जिंगल के विशिष्ट संगीत से प्रभावित होकर रहमान से फिल्म 'रोजा' के लिए संगीत तैयार करने का आग्रह किया। उस जिद को मानते हुए रहमान ने संगीत दिया और वहीं से उनके सफल करियर की शुरुआत हुई। आज तीन दशक बाद भी रहमान की आवाज और संगीत का जादू बरकरार है।
यह भी पढ़ें: जब परफॉर्मेंस के बीच AR Rahman के पैर छूने पहुंचे Yo Yo Honey Singh, कही ये बात
पूरे परिवार ने इस वजह से किया धर्म परिवर्तन
रहमान जन्म से हिंदू थे, लेकिन 23 साल की उम्र में इस्लाम में परिवर्तित हो गए। वह अपनी मां से धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित हुए थे। बात तब की है, पिता की मौत के बाद से घर के हालात निराशाजनक थे। वहीं, रहमान की बहन भी गंभीर रूप से बीमार पड़ गईं थीं। डॉक्टरों ने भी तमाम उपाय आजमाए, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसी दौरान उनकी मां एक मुस्लिम फकीर के संपर्क में आईं और फकीर की दुआओं से रहमान की बहन ठीक हो गईं, जिसके बाद रहमान और उनकी मां की इस्लाम में आस्था बढ़ती गई।
विदेशों में ए. आर रहमान के नाम पर रखा गया सड़क का नाम
इस चमत्कार के बाद रहमान के परिवार ने तब धर्म परिवर्तन किया और इस्लाम अपना लिया। इसी दौरान उन्होंने अपना नाम दिलीप कुमार से बदलकर अल्लाह राखी रहमान रख लिया। रहमान की पत्नी का नाम सायरा बानो है। बता दें, 2008 में रिलीज हुई अंग्रेजी फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के संगीत के लिए ए. आर रहमान को ऑस्कर, गोल्डन ग्लोब और बाफ्टा पुरस्कार मिल चुके हैं। रहमान के संगीत को न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में देखा और सुना जाता है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि, विदेशों में सड़कों का नाम ए आर रहमान के नाम पर रखकर उन्हें सम्मानित भी किया गया है।
यह भी पढ़ें: AR Rahman के निशाने पर आईं Neha Kakkar, सिंगर बोलें - 'तुम कौन…'
Published on:
06 Jan 2023 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
