4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IIFA 2022 : जब परफॉर्मेंस के बीच AR Rahman के पैर छूने पहुंचे Yo Yo Honey Singh, कही ये बात

IIFA 2022 : इस बार आईफा 2022 में बी-टाउन की हसिनाओं के साथ-साथ एक्टर्स ने भी अपने लुक्स से फैंस का दिल जीत लिया. इसी बीच इवेंट में सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) लिजर्ड नेकलेस पहने पहुंचे, जिसने सभी को दंग कर दिया.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 5 Jun 2022, 10:53 AM IST

जब परफॉर्मेंस के बीच AR Rahman के पैर छूने पहुंचे Yo Yo Honey Singh

जब परफॉर्मेंस के बीच AR Rahman के पैर छूने पहुंचे Yo Yo Honey Singh

इस साल आईफा 2022 (IIFA 2022) का आयोजन अबू धाबी के पास बने यस आईलैंड में हुआ, जहां बी-टाउन के सभी बड़े और दिग्गज स्टार्स पहुंचे थे. साथ ही इस अवॉर्ड शो में कई बड़े सिगंर्स भी पहुंचे थे, जिसमें ए आर रहमान (AR Rahman) से लेकर हनी सिंह (Honey Singh) तक ने शिरकत की थी और इस समय वो फैंस के दिलों पर उतर गए है. हाल में IIFA से हनी सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्टेज पर परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं और इसी बीच वो स्टेज से नीचे उतरते हैं और सामने बैठे दिग्गज सिंगर ए आर रहमान के पैर छूने लगते हैं.

इसके बाद ए आर रहमान भी बड़े प्यार से स्माइल करते हुए हनी सिंह को उठाते हैं और गले से लगा लेते हैं. इसके बाद रहमान ने उठने पर उनसे हाथ मिलाया तो हनी सिंह ने उनके हाथ चूम लिए. हनी सिंह के इस अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. हनी सिंह के वीडियो का ये हिस्सा काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और खूब पसंद किया जा रहा है. वीडियो में दोनों के बीच की बॉन्डिंग को भी खूब पसंद किया जा रहा है. साथ ही फैंस भी उनके इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दोनों की तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IIFA 2022 : डिज्नी की 'प्रिंसेस लुक' में IIFA पहुंची Ananya Panday ने जीत लिया फैंस का दिल, फैंस बोलें - 'प्रिंसेस पांडे'


इसके अलावा हनी सिंह इसी वजह से भी नहीं, बल्कि अपनी लुक्स को लेकर भी काफी र्चचा में रहे. वो इवेंट के दौरान भले ही कैजुअल से लुक में पहुंचे थे, लेकिन इ दौरान उन्होंने लोगों का ध्यान भी खिंचा. अपने लुक से नहीं बल्कि उन्होंने अपने इस कैजुअल लुक से साथ लिजर्ड नेकलेस पहन कर पहुंचे थे, जिसने सभी को आकर्षित किया. ये लिजर्ड नेकलेस गोल्ड का बताया जा रहा है. साथ ही उन्होंने फुल स्ली टी-शर्ट के साथ काफी कूल सनग्लासेस लगाए हुए थे. गले में लिजर्ड पहने हुए हनी काफी स्टाइलिश औऱ कूल लुक दे रहे थे.


वहीं हनी सिंह का ये स्टाइल कुछ यूजर्स को खूब पसंद आया तो कुछ यूजर्स इसके लिए उनको ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं. वहीं अगर हनी सिंह के बारे में बात करें तो, हनी सिंह काफी लंबे समय तक बॉलीवुड से दूर रहे थे, लेकिन जब उनकी वापसी हुई तो वो एक बार फिर से अपने फैंस के बीच छा गए. इसके अलावा बीच में वो अपनी बिगड़ती तबीयत को लेकर भी काफी सुर्खियों में आए थे. इसके अलावा वो अपनी पत्नी के साथ अनबन को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। हालांकि, अब दोनों तलाक लेना चाह रह हैं.

यह भी पढ़ें: Virat Kohli का खराब फॉर्म, लेकिन Anushka Sharma करती नजर आएंगी सटीक गेंदबाजी, फैंस बोले - 'अब आप से उम्मीद'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन