31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियों के बीच प्रेगनेंसी को लेकर हुआ झगड़ा

Youtuber Armaan Malik Wives Fight : यूट्यूबर अरमान मलिक की एक नहीं बल्कि दो पत्नियां है। अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक और दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के बीच प्रेग्नेंसी को लेकर हुई भयंकर लड़ाई। दोनों का वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग कर रहें हैं तरह-तरह के कमेंट्स।

2 min read
Google source verification
armaan_malik_youtuber_wives_fight_1.jpg

Youtuber Armaan Malik Wives Fight

Youtuber Armaan Malik Wives Fight: अरमान एक व्लॉगर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोरते रहते हैं। अरमान की पर्सनल लाइफ अक्सर लाइमलाइट में रहती है। जिसकी वजह है उनकी लाइफ में दो पत्नियों का होना। अरमान मलिक की पहली पत्नी का नाम पायल मलिक है और दूसरी पत्नी का नाम कृतिका मलिक है। अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका मलिक के बीच आपने खूब प्यार देखा होगा, लेकिन एक लेटेस्ट व्लॉग में वे लड़ते हुए नजर आ रहीं हैं। इन दोनों क लड़ाई इतनी बढ़ गई कि अरमान ने परेशान होकर यह व्लॉग सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। हुआ यूं कि कृतिका मलिक अपनी मां के घर जाना चाहती थीं, लेकिन पायल नहीं चाहती थीं कि वह प्रेगनेंसी के दौरान कहीं भी जाएं। आपको बता दें कि अरमान मलिक की दोनों पत्नियां पायल और कृतिका प्रेगनेंट हैं। हालांकि पायल और अरमान का एक पहले से ही बेटा है जिसका नाम चीकू है।


कृतिका-पायल मलिक की लड़ाई
दरअसल, कृतिका अपने मायके जाना चाहती थी, लेकिन पायल नहीं चाहती की वह प्रेगनेंसी की हालत में कहीं भी जाए। ऐसे में कृतिका मलिक और पायल मलिक की लड़ाई इतनी बढ़ गई कि उनकी लड़ाई होटल रूम से शुरू हुई और कार तक चलती रही। (Youtuber Armaan Malik both pregnant wives) इसके पहले भी दोनों घंटों तक होटल के कमरे में लड़ती नजर आई। दोनों के बीच गर्मी इतनी बढ़ गई कि पायल सीधा कृतिका की औकात पर ताने कसने लगी। उनकी लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि पायल अपना सूटकेस लेकर रूम भी छोड़ने लगी। इस वीडियो में दोनों की लड़ाई देख कोई भी क्रेजी हो जाएगा।


अरमान मलिक के घर में हुई चोरी
अरमान मलिक (Armaan Malik Youtuber) की दोनों पत्नियों के बीच जहां खूब झगड़ा हो रहा है, वहीं उनके घर में एक और बुरी घटना घटी। जिस होटल में वह और उनकी पत्नियां शादी अटैंड करने पहुंचे थे, वहीं से उनकी गाड़ी भी चोरी हो गई।

अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल (Payal Malik) और कृतिका (Kritika Malik) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अरमान की दोनों पत्नियां प्रेग्नेंट हैं। इस वजह से अरमान और उनकी पत्नियों को काफी ट्रोल भी किया जाता है। सूत्रों की मानें तो अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका नेचुरल तरीके से मां बनी हैं, जबकि अरमान की पहली पत्नी पायल आईवीएफ के जरिए मां बनने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : जैक्सन वांग संग दिशा पटानी की मस्ती, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश