disha patani jackson wang video : दिशा पटानी का यह लेटेस्ट वीडियो सोशल पर खूब जमकर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में दिशा रैपर जैक्सन वांग संग मस्ती करती नजर आ रहीं हैं।
Disha Patani jackson wang: दिशा पटानी अक्सर अपने बिकिनी लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं, तो कभी Aleksandar Ilic के साथ अपने नए रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस का यह लेटेस्ट हॉट अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में दिशा रैपर जैक्सन वांग के साथ कोजी होती नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो में दिशा का अंदाज देखकर कोई भी उनका पलभर में दीवाना बन जाएगा। म्यूजिक एल्बम 'Magicman' (jackson wang) के लिए मशहूर जैक्सन वांग संग Disha Patani का क्रेजी डांस, मस्ती और हॉट अंदाज में यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दिशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जैक्सन वांग (disha patani jackson wang video) के साथ कई वीडियो शेयर किए हैं। जिनमें एक वीडियो में जैक्सन स्टेज पर डांस परफॉर्म कर रहें हैं। तो वहीं दूसरे वीडियो में जैक्सन वांग एक्ट्रेस दिशा पटानी के साथ खूब जमकर मस्ती करते नजर आ रहें हैं। एक वीडियो में दिशा और जैक्सन एकसाथ राइड का मजा लेते दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में जैक्सन और दिशा पटानी बात करते नजर आ रहें हैं। फैंस को दिशा और जैक्सन की जोड़ी बेहद पसंद आ रही हैं, कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि क्या टाइगर श्रॉफ के बाद दिशा का अब उनके नए बॉयफ्रेंड Aleksandar Ilic से ब्रेकअप हो गया है।