सोनू सूद लकी लेडिज कॉर्नर - यह कब हुआ ?
नई दिल्लीPublished: Jan 31, 2023 12:18:43 pm
Sonu Sood Twitter: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आज लोगों के लिए मसीहा बन चुके है, जिसकी वजह है उनका दूसरों के प्रति प्यार, सम्मान और मदद करना। हर मुश्किल में फंसा इंसान सोनू को ही मदद के लिए पुकार लगाता है। लेकिन एक फैन ऐसा भी है जिसने सोनू सूद के लिए एक स्पेशल लेडिज कॉर्नर खोला है, जिसे देखकर सोनू भी रह गए हैरान।


Sonu Sood
Sonu Sood Surprise: 49 साल की उम्र में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशी नागरिकों के दिलों में भी अपनी खास जगह बना ली है। जिसकी वजह है उनका व्यवहार, प्यार, सम्मान और दूसरों की मदद करने जज्बा। सोनू सूद ने कोरोना काल में सबकी मदद करके लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। अब भी सोनू जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। सोनू सूद @soodfoundation के तहत आज भी लगातार कई लोगों की मदद करते रहते हैं। यही वजह है कि आज सोनू लोगों के लिए आम से खास हो गए हैं। कई लोग तो सोनू को अपना भगवान भी मानते हैं। सोनू सूद के लाखों फैंस हैं और हर कोई उन्हें अपने तरीके से सलाम और सम्मान देना चाहता है। कोई 7 टन की रंगोली से सोनू का चेहरा बनाता है, तो कोई उनके बड़े-बड़े होर्डिंग्स बनवाता है। भारतीय सेना के जवानों ने भी सोनू सूद को हिमालय पर उनके नाम की रंगोली बनाकर रियल हीरो बताया। तो वहीं अब सोनू का एक जबरा फैन है जिसने वो कर दिखाया जिसे कभी सोनू ने भी सपने में नहीं सोचा होगा।