18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं बदनाम हो रही हूं’, युजवेंद्र चहल ने तानिया चटर्जी के खिलाफ ठोका मानहानि का मामला, लीक हुई चैट पर मचा विवाद

Yuzvendra Chahal Files Defamation Case Against Taniya Chatterjee: गंदी बात फेम एक्ट्रेस तान्या चटर्जी के खिलाफ क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने मानहानि का केस दर्ज किया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Yuzvendra Chahal Files Defamation Case Against Taniya Chatterjee

Yuzvendra Chahal Files Defamation Case Against Taniya Chatterjee (सोर्स- एक्स)

Yuzvendra Chahal Files Defamation Case Against Taniya Chatterjee: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और ओटीटी एक्ट्रेस तानिया चटर्जी के बीच अब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब गंदी बात फेम अभिनेत्री ने अपने फोन में कुछ चैट्स दिखाए और कहा कि ये उन्हें युजवेंद्र चहल ने भेजे हैं। अब ये विवाद कानूनी मोड़ ले चुका है। हाल ही में तानिया चटर्जी ने खुलासा किया है कि चहल की ओर से उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया गया है।

तानिया चटर्जी ने फिर किया दावा (Yuzvendra Chahal Files Defamation Case Against Taniya Chatterjee)

दरअसल, तानिया चटर्जी ने कुछ समय पहले मीडिया से बातचीत के दौरान यह कहा था कि साल 2023 में उन्हें चहल की ओर से एक पर्सनल मैसेज मिले थे। उन्होंने इसे शेयर करते हुए कहा कि ये तो आम बात है लेकिन देखते ही देखते ये बात काफी बड़ी बन गई। इसके बाद लोगों ने इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं, जिसका असर दोनों की छवि पर पड़ने लगा।

तानिया बोलीं- मेरे को ट्रोल किया जा रहा है

अब तानिया का कहना है कि इस पूरे विवाद के बाद उन्हें ही सबसे ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उनका आरोप है कि इस मामले में उन्हें गैर-जरूरी रूप से बदनाम किया जा रहा है, जबकि उन्होंने सिर्फ एक सामान्य अनुभव साझा किया था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह मुद्दा इतना बड़ा बन जाएगा और अब इसके कारण उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है।

तानिया ने किया दावा (Yuzvendra Chahal Files Defamation Case Against Taniya Chatterjee)

विवाद उस समय और बढ़ गया जब तानिया ने ये भी दावा किया कि क्रिकेटर की टीम की ओर से उनसे संबंधित वीडियो हटाने के लिए कहा गया था। हालांकि इस दावे पर चहल की तरफ से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दूसरी ओर, मानहानि का केस दर्ज होने की बात सामने आने के बाद ये मामला अब सोशल मीडिया से निकलकर कानूनी दायरे में पहुंच चुका है।

निजी जीवन को लेकर अक्सर सुर्खियों में चहल

युजवेंद्र चहल पहले भी अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। खासतौर पर उनके वैवाहिक जीवन से जुड़े घटनाक्रम और उसके बाद सामने आए रिश्तों की खबरों ने कई बार सुर्खियां बटोरी हैं। ऐसे में यह नया विवाद भी उनके निजी जीवन से जुड़े चर्चाओं को एक बार फिर हवा दे रहा है। वहीं, क्रिकेट के मैदान पर चहल इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं।