21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akhilesh yadav ने पुलिस दरोगाओं के दुष्कर्म की शिकार महिला के घर भेजी जांच टीम, देखें वीडियो

Samajwadi party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव Akhilesh yadav ने खबर का संज्ञान लिया। चार सदस्यीय टीम पीड़ित महिला के घर भेजी।

2 min read
Google source verification

एटा

image

Amit Sharma

Jul 14, 2019

Samajwadi Party

Akhilesh yadav ने पुलिस दरोगाओं के दुष्कर्म की शिकार महिला के घर भेजी जांच टीम, देखें वीडियो

एटा। थाना अवागढ़ के दो दरोगाओं ने अवागढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ दुष्कर्म (Rape) किया। यह खबर सबसे पहले ‘पत्रिका’ ने प्रकाशित की थी। इसका असर हुआ और दोनों दरोगाओं को थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने खबर का संज्ञान लिया। चार सदस्यीय टीम पीड़ित महिला के घर भेजी। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था (Law and order) पर चिंता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें- पति को मुठभेड़ में मारने की धमकी देकर यूपी पुलिस के दरोगा महिला के संग करते रहे बलात्कार

पीड़िता के बयान लिए, उत्पीड़न बर्दाश्त न करने की नसीहत
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) असीम यादव, जिला अध्यक्ष अशरफ हुसैन और दो महिला सपा पदाधिकारियों को टीम में शामिल किया गया। समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) की टीम जनपद के थाना अवागढ़ क्षेत्र के नगला राजा गाँव में पहुँची। टीम ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। महिला सदस्यों ने पीड़िता के दर्द को सुना। सपा नेताओं ने गांव के सभी लोगों को संदेश दिया कि किसी भी कीमत पर उत्पीड़न बर्दाश्त न करें। समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) प्रदेश में हर जाति, धर्म, मजहब के हर पीड़ित व्यक्ति के साथ है। इसके लिए चाहे सड़कों पर ही क्यों न उतरना पड़े।

यह भी पढ़ें- बलात्कार करने वाले दरोगाओं के खिलाफ मुकदमा, लाइन हाजिर

सरकार को विफल बताया
इस मौके पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के प्रदेश अध्य्क्ष नरेश उत्तम (Naresh Uttam) ने प्रदेश की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था व सरकार की विफलता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। पीड़िता के घर सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं भीड़ एकत्रित हो गई। दूसरी ओर प्रशासन भी मुस्तैदी से जुटा हुआ था। नरेश उत्तम, असीम यादव, जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, जुगेंद्र सिंह यादव के साथ वजीर सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, अजय यादव, रणजीत सुमन, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव (टीटू यादव), सीटू यादव, मंजीत यादव, अनिल यादव, ब्लॉक प्रमुख मारहरा, अनिल यादव नयाबांस, अनिल यादव, सतीश यादव, महासभा के गिरीश यादव, लक्ष्मण सिंह यादव, भूपेन्द्र प्रजापति, सत्तन शाक्य सहित भारी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- प्रेमी की हत्या के बाद बाप और मामा ने युवती को गोली मारी, मरा समझकर झाड़ियों में फेंक गए