8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक बाइक पर सात सवार देख पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर बोला मौत से तो डरों भाई

पुलिस ने बाइक पर सवार सात लोगों की फोटो को किया ट्वीटपुलिस ने की लोगों से जान जोखिम में नहीं डालने की अपील

less than 1 minute read
Google source verification

एटा

image

shivmani tyagi

Aug 16, 2021

up_police.jpg

बाइक पर सवार परिवार को समझाता पुलिसकर्मी

एटा (Etah) स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर साेशल मीडिया पर वायरल हुई ऐटा की एक तस्वीर ने सभी काे साेचने पर मजबूर कर दिया है। यह फाेटो एक बाइक की है जिस पर बच्चे और बड़े मिलाकर सात लोग सवार हैं। दरअसल यहां माया पैलेस चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी की निगाह एक बाइक पर पड़ी जिस पर कुल सात बड़े और बच्चे सवार थे। इन्हे देखकर पुलिसकर्मी हैरान रह गया। पुलिसकर्मी ने बाइक रुकवा ली और हाथ जोड़कर चालक से कहा कि पुलिस से नहीं ताे कम से कम 'यम' से ताे डरिए।

यह भी पढ़ें: यूपी में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों का ऐलान, मिली अहम जिम्मेदारी

पुलिसकर्मी ने जब बाइक चला रहे युवक से पूछा कि बाइक सवार लोग कौन हैं और वह इतने लोग एक बाइक पर सवार होकर कहां जा रहे हैं ? ताे जवाब मिला कि वह सब अस्पताल गए थे। वह पूरा एक ही परिवार है जो अब अस्पताल से घर लौट रहा है। पुलिसकर्मी ने इस बाइक का चालान काटने से पहले एक फोटो भी लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मी ने बाइक सवार व्यक्ति को ट्रैफिक नियम भी समझाएं और बताया कि आगे से कभी भी काेई ऐसा काम करके अपनी और अपने परिवार की जान काे जोखिम में ना डालें।

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
यूपी पुलिस ( up police ) ने इस फोटो काे अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया है। यूपी पुलिस के ट्वीट करने के बाद यह फाेटो तेजी से साेशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ थप्पड़ कांड के वायरल वीडियो ने लोगों के दिल में जगी कैब ड्राईवर के प्रति सहानुभूति, अब उठी ये मांग
यह भी पढ़ें: अब मुलायम सिंह यादव के गढ़ का नाम बदलने की तैयारी