19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजब-गजब : एक दुल्हन से शादी करने बारात लेकर पहुंचे दो दूल्हे, एक के साथ हुई वरमाला तो दूसरे संग हुई विदाई

एटा देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक दुल्हन और दो दूल्हों की अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय

2 min read
Google source verification

एटा

image

lokesh verma

Jun 04, 2021

etah.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
एटा. कोराेना महामारी के दौर में जहां सीमित मेहमानों के साथ शादी समारोह हो रहे हैं, वहीं एटा के एक गांव में एक दुल्हन को बारात लेकर दो-दो दूल्हे ब्याहने पहुंच गए। एक दूल्हे ने वरमाला की रस्म निभाई तो दूसरे संग दुल्हन को विदा किया गया। बताया जा रहा है कि शादी के दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। जब दुल्हन दूसरे दूल्हे के साथ विदा कर दी गई तो पहले दूल्हे ने परिवार के साथ पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने दुल्हन के पिता और चाचा को हिरासत में ले लिया। क्षेत्र में यह अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- शादी में बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते सपा नेता का वीडियो वायरल, केस दर्ज

दरअसल, यह मामला एटा देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि एक दुल्हन की गुरुवार को दो बारात आई थीं। दुल्हन की पहली बारात अवागढ़ थाना क्षेत्र के नरौरा गांव से आई थी तो दूसरी मिरहची थाना क्षेत्र के जिन्हैरा गांव से आई थी। एक लड़की के दो-दो दूल्हे देख ग्रामीण भी हतप्रभ रह गए। जानकारी के अनुसार पहले बारात लेकर आए दूल्हे ने जयमाला तक की रस्म पूरी कर ली थी, लेकिन इसके बाद शादी से मना कर दिया। इसके बाद जिन्हैरा से दुल्हन ब्याहने पहुंचे दूल्हे के साथ शादी की बाकी की रस्में पूरी की गईं और दुल्हन को जिन्हैरा के दूल्हे के साथ ही विदा कर दिया गया।

इधर, दूसरे दूल्हे के साथ दुल्हन के विदा होने से नाराज पहले दूल्हे और उसके घरवालों ने हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं डायल 112 पर पुलिस को भी सूचना दे दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन के पिता और चाचा को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि दूल्हा पक्ष अपना सामान वापस मांग रहा है। वहीं, गांव में चर्चा है कि लड़की के पिता ने ही बेटी की दो जगह शादी तय की थी। इस मामले में एसएचओ देहात कोतवाली प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। कुछ लोग कोतवाली पहुंचे हैं। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Shubh Muhurat: जून-जुलाई में इन शुभ मुहूर्त में बजेगी शहनाई, 15 जुलाई के बाद शुभ काम में ब्रेक