27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा प्रदेश महामंत्री बोले- इमरजेंसी में सपाईयों को जेल में डाला गया, वहीं कांग्रेस के साथ मंच साझा कर रहे

BJP on 50th anniversary of emergency इटावा में इमरजेंसी की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। ‌सपा के खिलाफ भी उन्होंने बयान दिया। बोले विचारधारा के खिलाफ जाकर कांग्रेस के साथ मंच साझा कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

BJP on 50th anniversary of emergency इटावा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान ने इमरजेंसी को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता के लिए लोकतंत्र का गला घोट दिया था। नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचल दिया गया। जिसने भी इसका विरोध किया। उसे जेल में डाल दिया गया। राम प्रताप चौहान आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान प्रेस की आजादी को भी छीन लिया गया था। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। 25 जून 1975 को आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगाई थी।‌

यह भी पढ़ें: बिकरू कांड: घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के दौरान दिए गए 6.5 लाख रुपए, दी गई वसूली की नोटिस

उत्तर प्रदेश की इटावा में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाती है। जबकि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने सबसे अधिक बार संविधान का संशोधन किया है। कांग्रेस ने ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के साथ भी अन्याय किया है। जिन समाजवादियों को इमरजेंसी के दौरान जेल में डाला गया था। उन्हीं के विचारधारा के लोग आज कांग्रेस की गोद में बैठे हैं। जो समाजवादी विचारधारा के साथ धोखा है।

इस मौके पर लिया गया यह संकल्प

रामप्रताप चौहान ने कहा कि विपक्ष भाजपा पर लगातार अघोषित आपातकाल का आरोप लग रही है। लेकिन एक भी घटना नहीं बता सकती है। जिसमें बीजेपी ने लोकतंत्र के खिलाफ कार्य किया हो। भाजपा ने जनता की आवाज को सर्वोपरि माना और हमेशा संविधान की रक्षा की। इस मौके पर बीजेपी के मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि भविष्य में लोकतंत्र के साथ किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ नहीं होने दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, रघुराज शाक्य सहित जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।