29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बड़ा बयान, बोले- पूरा विपक्ष सरकार के साथ, फिर सीजफायर क्यों?

इटावा पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सूरज सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के साथ पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने सीजफायर पर भी सवाल उठाया।

2 min read
Google source verification

इटावा में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सूरज सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी‌। इस मौके पर परिजनों से बातचीत करते हुए ढांढस बंधाया। बोले इस दुख की घड़ी में कांग्रेस शहीद परिवार के साथ खड़ी है। पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध पर भी बोले। उन्होंने कहा कि भारतीय सेवा ने पाकिस्तानियों के दांत खट्टे कर दिए। बहुत बहादुर के साथ लड़ी। अजय राय शाहिद के पैतृक गांव प्रेमका पुरा आए थे। बीते 6 मई को जम्मू कश्मीर में हुई सड़क दुर्घटना में सूरज सिंह यादव शहीद हो गए थे।

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: शुभम द्विवेदी की पत्नी-पिता का बयान, बोले-आतंकी हमले को नष्ट करना छोटी बात नहीं

उत्तर प्रदेश के इटावा के चक्कर नगर तहसील के प्रेम का पूरा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शाहिद सूरज सिंह यादव के परिजनों से बातचीत की। सूरज सिंह यादव की जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर में उस समय मौत हो गई थी। जब उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था। सूरज सिंह पिछले एक साल से जम्मू कश्मीर में तैनात थे। घर में पत्नी नीलम, उनकी बेटी शीतल और बेटा अज्जू सहित परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। ‌ जिनके पिता वीर सिंह यादव भी फौज से रिटायर हुए थे। ‌

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर भी बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सूरज सिंह यादव के बलिदान को बुलाया नहीं जा सकता है। कांग्रेस शहीद परिवार के साथ हमेशा खड़ी है। ‌ भारत-पाकिस्तान युद्ध पर अजय राय ने कहा कि पूरा देश विपक्ष के साथ पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। फिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि सरकार ने कार्रवाई रोक दी। पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई रोकने से पूरे देश में हैरानी है। अमेरिकी राष्ट्रपति सीजफायर की जानकारी कैसे दे रहे हैं? अमेरिका को यह अधिकार किसने दिया है। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।