9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा में प्राइवेट नर्सिंग होम से डेढ़ करोड़ रुपए का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्राइवेट नर्सिंग होम से डेढ़ करोड़ रुपए का गबन करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके ऊपर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। एसएसपी इटावा ने यह जानकारी दी।

2 min read
Google source verification

उत्तर प्रदेश के इटावा में प्राइवेट नर्सिंग होम से सवा करोड़ रुपये गबन का मामला सामने आया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी इटावा के आदेश पर टीम ने जांच शुरू की। फरार आरोपी पर पुलिस ने 20 हजार का इनाम घोषित किया। काफी दिनों से पुलिस तलाश में थी। अंततः फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई। एसएसपी इटावा संजय कुमार वर्मा ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ‌ मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: बीआरसी केंद्र में दिनदहाड़े कर्मचारी को मारी गई गोली, महिला के भेष में आया था हमलावर

सिविल लाइन में शिवम ग्लोबल हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से नर्सिंग होम संचालित है। नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉक्टर अजय कुमार गुप्ता ने सिविल लाइन थाना में तहरीर देकर बताया कि उनके यहां डिस्पेंसरी कंप्यूटर में सतीश कुमार यादव पिछले 20 वर्षों से कार्य कर रहे थे। ‌अस्पताल में होने वाली खर्चो का लेखा-जोखा भी रखते थे। 23 अप्रैल 2024 को अचानक उन्होंने एक बिल चेक किया तो पाया कि सतीश यादव ने 4350 रुपए का बिल फर्जी तरीके से 2210 रुपए का बना दिया।

सेल समरी बनाने में करता था खेल

डॉ अजय कुमार यादव ने बताया कि इसके बाद उन्होंने कई बिलों को चेक किया। तो बड़ी संख्या में हेरफेर सामने आया। जानकारी हुई कि सतीश कुमार यादव ग्राहक से पूरे पैसे ले लेता था। कूटरचित सेल समरी में कम पैसे दिखाकर कैशियर को पैसे देता था। इस तरह धोखाधड़ी और नकली कूट रचित समरी बिल बनाकर करीब डेढ करोड रुपए का गबन किया है। तहरीर के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।‌

गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया

नामजद आरोपी सतीश कुमार यादव को गिरफ्तार करने के लिए सिविल लाइन थाना प्रभारी और एसओजी सहित तीन टीमें लगाई गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सतीश कुमार यादव को अंबेडकर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। एसएसपी इटावा ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर सतीश कुमार यादव के खिलाफ करवाई की जा रही है। डॉक्टर अजय कुमार गुप्ता ने इटावा पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशंसा की है। ‌