17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक मौत: इटावा में सांड से बचकर भागा किसान कुएं में गिरा, मचा कोहराम

Stray bull wreaks havoc, farmer dies: इटावा में सांड से बचकर भाग रहा एक किसान कुएं में गिर गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

2 min read
Google source verification
कुएं में गिरकर किसान की मौत, फोटो सोर्स- ChatGPT

फोटो सोर्स- ChatGPT

Farmer dies after falling into a well in Etawah: इटावा में एक सांड़ ने किस को करने के लिए दौड़ा जिससे बचकर किसान भागने लगा। इसी दौरान वह कुएं में गिर गया। फिर बाहर नहीं निकल पाया। घटना की जानकारी तब हुई जब किसान घर वापस नहीं पहुंचा। जिसकी खोजबीन की गई तो कुएं के अंदर किसान की चप्पल नजर आई जो ऊपर तैर रहा था। शंकाओं के बीच ग्रामीणों ने कुएं में कांटा डाला। इसके बाद खौफनाक दृश्य सामने आया। कांटे के साथ किसान का शव भी ऊपर आ गया। यह देख कोहराम मच गया। परिजन छाती पीट कर रोने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक भाई की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना उसराहार थाना क्षेत्र का है।

50 वर्षीय किसान की मौत

उत्तर प्रदेश के इटावा के उसराहार थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर का रहने वाला राकेश कुमार 50 खेती किसानी का काम करता था वह दूसरों की खेती बताई में लेकर परिवार का पालन पोषण करता था शनिवार की रात में राकेश कुमार खेत की रखवाली करने के लिए गया था।  शंकर व्यक्त की गई की किस ने राकेश कुमार को साल में दौड़ा लिया जिससे बचने के लिए भाग और कुएं में गिर गया ग्रामीणों का कहना है कि खेत के आसपास बड़ी संख्या में आवारा सब खेत को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे बचने के लिए किसानों को रात में खेत की रखवाली करनी पड़ती है।

दूसरों की खेती को बंटाई में लेता था

मृतक भाई राजेश ने बताया कि राकेश ने चार बीघा खेती बंटाई पाली है जिसमें मेहनत करके तीन बेटियां और दो बेटे का पालन पोषण कर रहा था। बड़ी बेटी की शादी की तैयारी भी घर में चल रही थी। अब घर में कोई कमाने वाला भी नहीं रह गया। मृतक की कमाई से घर का खर्च चल रहा था। अब कमाई का जरिया बंद हो गया। बेटी बेटे सहित पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

उसराहार थाना प्रभारी ने कहा...

ऊसराहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर भेज दिया। थाना प्रभारी बलराज भाटी ने घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक भाई की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शासन-प्रशासन से मिलने वाली मदद दिलाई जाएगी। ‌