8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Etawah news: अभियुक्तों को वापस लेकर आ रही दिल्ली पुलिस की कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल

गोंडा से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दिल्ली ले जा रही दिल्ली स्पेशल पुलिस की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में भर्ती कराया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Etawah news: अभियुक्तों को वापस लेकर आ रही दिल्ली पुलिस की कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल

Etawah news: अभियुक्तों को वापस लेकर आ रही दिल्ली पुलिस की कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल

उत्तर प्रदेश के इटावा में गोंडा से अभियुक्तों को लेकर दिल्ली जा रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। यूपीडा और स्थानीय थाना पुलिस ने घायलों को आयुर्वेदिक विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया। जहां सभी का उपचार चल रहा है। घटना के समय गाड़ी में 7 लोग बैठे थे। दोनों अभियुक्त सुरक्षित बच गए।

घटना लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे की है दिल्ली पुलिस ने गोंडा में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिन्हें लेकर दिल्ली जा रही थी। अभी 2 गाड़ियों का काफिला चौबिया थाना क्षेत्र के 116 नंबर चैनल के पास पहुंची थी कि गाड़ी का अगला टायर फट गया। चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और एक्सप्रेस वे पर पलट गई। पीछे से आ रही कार सवार पुलिसकर्मियों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य चलाया। यूपीडा की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम ने निर्माणाधीन अस्पताल का किया निरीक्षण, हुए नाराज

घायलों के नाम

घटना में उपनिरीक्षक प्रशांत पुत्र अशोक कुमार, उप निरीक्षक अशोक, मुख्य आरक्षी सिद्धार्थ, आरक्षी सनी पुत्र विजेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी राजेश पुत्र खजान सिंह निवासी गण शाहदरा नई दिल्ली घायल हो गए। जिन्हें यूपीडा की टीम वह पुलिसकर्मियों ने सैफई स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है। इधर दुर्घटना के कारण बाधित लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे से दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन के माध्यम से हटाया गया। जिससे यातायात बहाल हो सका।