6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Etawah news: अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला नदी में गिरी

इटावा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला नदी में जा गिरी। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर खड़े लोगों ने तत्काल नदी में छलांग लगा दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Etawah news: अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला नदी में गिरी,,,Etawah news: अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला नदी में गिरी,Etawah news: अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला नदी में गिरी,Independence day 2023 : प्रदेश में आजादी का जश्न, राजधानी में सीएम शिवराज ने लहराया तिरंगा, देखें लाइव,Etawah news: अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला नदी में गिरी,Etawah news: अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला नदी में गिरी

Etawah news: अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला नदी में गिरी

"जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय" वाली उक्ति इटावा में हुई इस घटना में सटीक बैठती है। जब बाइक सवार महिला को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला उछलकर नदी में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर खड़े लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। महिला को बचाने के लिए पानी की टंकी का इस्तेमाल किया गया। जिस पर बैठाकर रस्सियों से खींचकर सुरक्षित निकाल लिया गया। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा लाया गया। घटना बलरई थाना क्षेत्र के कचौरा पुल का है।

बाइक सवार रमेश, अपनी पत्नी गुड्डी और भतीजी के साथ गढ़वार थाना चित्रहाट जिला आगरा जा रहे थे अभी वह कचौरा पुल पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार वेगनर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुड्डी यमुना नदी में गिर गई। यमुना नदी में इस समय पानी का बहाव है। महिला को नदी में गिरते देख मौके पर खड़े लोगों ने छलांग लगा दी। गुड्डी को प्लास्टिक की पानी की टंकी में बैठा कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री पर अभद्र, आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया

तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बलराई थाना पुलिस ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है और प्राथमिक उपचार किया गया है। गुड्डी को घर भेज दिया गया। कार और बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फरार कार सवार की तलाश की जा रही है।