6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Etawah news: गुजरात में पत्नी ने पति को शराब पिला कर दी हत्या, कॉल रिकॉर्डिंग में खुलासा

इटावा के रहने वाले पति की गुजरात के अहमदाबाद में पत्नी ने शराब पिलाकर हत्या कर दी। घटना का खुलासा पत्नी के मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग से इस प्रकार हुआ। रिकॉर्डिंग सुनकर घर वालों के रोंगटे खड़े हो गए। इटावा पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। गुजरात पुलिस का इंतजार हो रहा है।

2 min read
Google source verification
Etawah news: गुजरात में पत्नी ने पति को शराब पिला कर दी हत्या, कॉल रिकॉर्डिंग में खुलासा

Etawah news: गुजरात में पत्नी ने पति को शराब पिला कर दी हत्या, कॉल रिकॉर्डिंग में खुलासा

उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले युवक की हत्या का रहस्य उसकी पत्नी के मोबाइल से खुला। जब पत्नी लगातार अपने प्रेमी से बात कर रही थी। शक होने पर घर वालों ने मृतक की पत्नी का मोबाइल छीन कर कॉल रिकॉर्डिंग सुनी। जिसमें वह पति की हत्या की बात कबूल कर रही है। आक्रोशित प्रजनन में सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। हत्या की घटना गुजरात अहमदाबाद के खनवा थाना क्षेत्र की है। उसराहार थाना पुलिस ने गुजरात पुलिस को घटना की जानकारी दी। रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। गुजरात पुलिस का इंतजार कर रही है।

उसराहार थाना क्षेत्र के सुतियानी मोड निवासी हाकिम सिंह गुजरात के अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। यहीं पर वह किराए के मकान में रहता था। जिसके साथ उसकी पत्नी भी रहती थी। हाकिम सिंह के पिता ने बताया कि कठौतिया गांव निवासी दीपू बीते 10 अगस्त को नौकरी करने के लिए अहमदाबाद गया था। जो बेटे के साथ ही रहता था।

प्रेमी ने ही मृतक परिजनों को जानकारीदी

दीपू ने ही सूचना दी कि हाकिम सिंह की अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को हाकिम सिंह का शव गांव पहुंचा। घर में रोना पीटना मच गया। इस बीच मृतक हाकिम सिंह की पत्नी किरण मोबाइल पर दीपू से लगातार बातचीत कर रही थी। जिस पर घर वालों को शक हुआ। उन्होंने मोबाइल लेकर छानबीन की तो एक कॉल रिकॉर्डिंग सुनाई पड़ी। जिसमें दीपू और किरण की बातचीत हो रही है। राजस्थान पत्रिका कॉल रिकॉर्डिंग की पुष्टि नहीं करता है।

कॉल रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कॉल रिकॉर्डिंग में दीपू पूछ रहा है कि क्या हाकिम सिंह मर गया। इस पर किरण कहती है हां मर गया है। आंखें मीच कर हमने उसका गला दबा दिया। एक तरफ घर में शव पड़ा है, दूसरी तरफ दोनों में प्रेम की वार्ता हो रही है। दीपू सिंह कहता है कि हम जिंदगी भर साथ रहेंगे। लेकिन दोनों का पाप ज्यादा देर तक चुप नहीं सका और घर वालों के सामने जाहिर हो गया।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री पर अभद्र, आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

थानाध्यक्ष ने बताया

उसराहार थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि घटना गुजरात अहमदाबाद के खनवा की है। थाना पुलिस को जानकारी दी गई है। जहां से पुलिस टीम आ रही है। खनवा पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। गिरफ्तार दीपू और किरण को खनवा पुलिस के हवा हवाले कर दिया जाएगा।