9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेढ़ महीने से जेल से भागने की कर रहा था तैयारी, 36 घंटे भी नहीं रहा आजाद, कांस्टेबल भी गिरफ्तार

इटावा पुलिस ने जिला कारागार से फरार कैदी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही कारागार के कांस्टेबल को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ‌

less than 1 minute read
Google source verification
डेढ़ महीने से जेल से भागने की कर रहा था तैयारी, 36 घंटे भी नहीं रहा आजाद, कांस्टेबल भी गिरफ्तार

डेढ़ महीने की तैयारी के बाद भागा जेल से, 36 घंटे नहीं रह सका आजाद, हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश इटावा के जिला कारागार से फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही जिला कारागार के कांस्टेबल को भी गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी इटावा ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से फरार अभियुक्त उस जगह को चिन्हित कर रहा था। जहां से उसे भगाना था। पूरे मामले में कांस्टेबल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। घटना जिला कारागार की है। इस मामले में सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: मौत वही जो दुनिया देखे: शहीद करण यादव का पार्थिव शरीर पहुंच गांव तो उमड़ा जन सैलाब

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बीते 23 दिसंबर को फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगाया गया था। जिसमें सर्विलांस, एसओजी और सिविल लाइन थाना पुलिस शामिल थी। इस संबंध में सिविल लाइन थाना में एक मुकदमा भी दर्ज किया गया था। टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें भागा हुआ कैदी अजय यादव भी शामिल है। जिसे फरार होने के 36 घंटे के अंदर अलीगढ़ बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की गई है।

कांस्टेबल को भी गिरफ्तार किया गया

जिला कारागार की बगिया में पिछले डेढ़ महीने से अजय यादव कम कर रहा था और उस जगह को चिन्हित कर रहा था, जहां से उसे भगाना था। जिला कारागार के बगिया प्रभारी कांस्टेबल श्रीकांत अवस्थी की भूमिका भी संदिग्ध है। श्रीकांत अवस्थी अजय यादव पर भरोसा करते हुए उसे चाबी दे देता था। जो एक बड़ी लापरवाही है। विवेचना के आधार पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।