पार्थिव शरीर के पहुंचने पर घर वालों में कोहराम मच गया। पिता बालक राम यादव, अर्जुन यादव सहित अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। करण यादव की बहन भी काफी परेशान थी। जो बार-बार यही कह रही थी कि ऐसा लगता है जैसे भाई अभी उनसे उठकर बातचीत करेगा। चारों तरफ शहीद कारण अमर रहे, भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लग रहे थे। पार्थिव शरीर पर फूलों की बारिश हो रही थी। जिनका अंतिम संस्कार बिठूर में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसके पहले चकेरी हवाई अड्डे पर एमएसएमई मिनिस्टर राकेश सचान प्रतिभा शुक्ला सहित अन्य लोगों ने सहित पार्टी शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।