बारासगवर थाना क्षेत्र के भदेवरा निवासी केतकी ने 21 दिसंबर को बखारी से गेहूं निकली। जिसके साथ गेहूं में डाले जाने वाली टिकिया भी निकल आई। जिसे केतकी ने स्वयं भी खाया और 9 वर्षीय महक, 7 वर्ष के आर्यन और दो वर्षीय उन्नत को भी खिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर घर वालों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने सभी को सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में केतकी की मौत हो गई थी।