
सुबह धुंध और कोहरे का असर
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर क्षेत्र की पहाड़ो में बना पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्व की ओर बढ़ रहा है। जिसका असर मैदानी भागों में पड़ेगा। बर्फीली हवाओं के साथ तापमान में भी कमी आएगी। सुबह शाम के साथ दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे के अनुसार अगले चार दिनों तक आसमान साफ रहेगा। सुबह और शाम की ठंड पड़ेगी। बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव का आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। कन्नौज में दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।
यह भी पढ़ें: उन्नाव: "हमें कोई जरूरत नहीं ऊपर चार जगह पहुंचाना पड़ता है रुपए...," कहने वाला बाबू निलंबित
मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कन्नौज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा। पश्चिम उत्तर पश्चिम और परवर्ती हवाएं का असर मौसम पर पड़ेगा। आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 8 किलोमीटर और रात में 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की संभावना नहीं है।
Published on:
25 Dec 2023 06:31 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
