उर्दू अनुवादक बाबू मोहम्मद नईम कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार में तैनात है। जिनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें किसी दस्तावेज को लेकर चर्चा हो रही है। मोहम्मद नईम वीडियो में बता रहा है कि इतने पैसे में काम नहीं होगा, क्योंकि चार जगह पैसा बटता है। इस पर सामने वाला कहता है कि पैसे भले पड़ जाए। लेकिन उसकी दौड़ तो बच जाएगी। इस पर मोहम्मद नईम कहता है कि इस मामले में चार लोगों का सिस्टम है, अगर एक के पास भी पैसा नहीं पहुंचा तो काम नहीं होगा। वायरल वीडियो में कई अन्य के नाम भी सामने आते हैं।