
Etawah weather update this week मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरा गिरने की संभावना है। रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास है। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। 30 दिसंबर को दिन में आसमान साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। भीषण ठंड पड़ने की संभावना है। इस हफ्ते का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश होने की संभावना नहीं है।
इटावा में आज दिनभर बादल छाए रहे। बीच-बीच में सूर्य के मामूली दर्शन हुए। मौसम विभाग के अनुसार रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन सुबह के समय कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सोमवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। लेकिन शीतलहर चलने के साथ ठंड बढ़ेगी। बारिश होने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 31 दिसंबर का तापमान 7 डिग्री से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। तेज धूप निकलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। बुधवार 1 जनवरी का तापमान 8 डिग्री से 21 डिग्री के बीच रहेगा। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। 2 जनवरी बृहस्पतिवार का तापमान 9 से 23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार 3 जनवरी का तापमान 9 डिग्री से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शनिवार 4 जनवरी का तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के के बादल छाए रहेंगे। इस हफ्ते बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
संबंधित विषय:
Published on:
29 Dec 2024 09:59 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
