
फोटो सोर्स- पत्रिका
Holi special train from Dankuni Junction to Anand Vihar: उत्तर मध्य रेलवे ने होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आनंद विहार से डानकुनी जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से खुलकर टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन और मिर्जापुर होते हुए डानकुनी जंक्शन पहुंचेगी। डानकुनी जंक्शन से 28 फरवरी और 7 मार्च को यह ट्रेन चलेगी, जबकि आनंद विहार टर्मिनल से रविवार 1 मार्च और 8 मार्च को खुलेगी। होली स्पेशल ट्रेन में तृतीय श्रेणी के चार डिब्बे, स्लीपर के 10 और सामान्य के 6 डिब्बे शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश की इटावा को होली स्पेशल ट्रेन मिल रही है। जो दिल्ली से डानकुनी के बीच चलेगी।उत्तर मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 03009 होली त्यौहार विशेष रेलगाड़ी डानकुनी जंक्शन से दोपहर में 12:20 पर खुलेगी, जो मिर्जापुर, प्रयागराज जंक्शन और गोविंदपुरी होते हुए इटावा 23:10 पर पहुंचेगी। 23:12 पर इटावा से चलकर टूंडला होते हुए आनंद विहार टर्मिनल पहुंचने का समय 11 बजे है। यह ट्रेन शनिवार, 28 फरवरी और 7 मार्च को डानकुनी से खुलेगी।
आनंद विहार से दानकुनी के लिए 03010 रविवार 1 मार्च और 8 मार्च को 15:00 बजे खुलेगी। जो टूंडला, इटावा और गोविंदपुरी होते हुए प्रयागराज 3 बजे पहुंचेगी। 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद मिर्जापुर होते हुए डानकुनी जंक्शन 23:30 पर पहुंचेगी। यह ट्रेन रविवार 1 मार्च और 8 मार्च को मिलेगी।
Published on:
18 Feb 2026 08:41 am
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
