
Heavy and torrential rain tonight आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार आज रात में कानपुर मंडल के जिलों में झमाझम बारिश होगी। इस दौरान बादल गरजने के साथ आंधी भी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 90 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। अगले 24 घंटे में 14.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हो सकती है। कानपुर मंडल के जिलों में कानपुर नगर सहित कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज जिले शामिल है। शनिवार को 64 प्रतिशत और रविवार को 77 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान बताया गया है। इधर मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज रात 95 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। जबकि शुक्रवार को 60 प्रतिशत और शनिवार को 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। यह क्रम अगले गुरुवार तक बना रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात की शुरुआत से ही बारिश शुरू हो जाएगी। इस दौरान बादल गरजने के साथ आंधी भी चल सकती है। रुक-रुक कर भारी से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में छिटपुट गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। जिस पर पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। रात को भी छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान बादल गरजने और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर के बाद बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी 50 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इस दौरान धुंध छाया रहेगा। तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 6, 7 और 8 जुलाई का तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान 50 से 60 प्रतिशत बारिश होने की भी संभावना है। जबकि 9 जुलाई का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। जबकि गुरुवार 10 जुलाई का तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
Published on:
03 Jul 2025 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
