25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD rain alert: 23 से 25 मई के बीच तुफानी मौसम, सारे सिस्टम सक्रिय

आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल में अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 23 से 25 मई के बीच तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
आंधी तूफान आने की चेतावनी (फोटो सोर्स पत्रिका)

(फोटो सोर्स पत्रिका)

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 23 मई से मई के बीच तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री जो सामान्य से 6 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम है। तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। 24.2 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। शुक्रवार 23 मई को भी आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: गर्मी की छुट्टी की घोषणा, 20 मई से विद्यालय, जानें कितने दिनों की और कब खुलेगा?

आज इटावा में आसमान साफ रहा। दिन में तेज धूप निकली।‌ हल्के-फुल्के बादलों की आवाजाही बनी रही। रात में भी आसमान साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है।

कैसा रहेगा इटावा में 23 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बादलों की आवाज आईबी बनी रहेगी। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌ 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। 16 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

इटावा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग