29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करवा चौथ 2023: पूजा का समय और कब निकलेगा चांद, भारतीय मौसम विभाग ने बताया

आईएमडी ने करवा चौथ 2023 के दिन, पूजा और चांद निकलने के समय के विषय में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि शहर के हिसाब से इसके समय में मिनट का परिवर्तन आ सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
पूजा का समय और कब निकलेगा चांद, भारतीय मौसम विभाग ने बताया

करवा चौथ 2023

करवा चौथ का चांद कब निकलेगा के विषय में मौसम विभाग ने इसके विषय में जानकारी दी है।‌ भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आगामी 30 अक्टूबर को सूर्योदय 6:16 पर होगा जबकि सूर्यास्त 5:28 पर होगा।‌ आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आगामी 1 नवंबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। शहर के हिसाब से चांद निकलने के समय में कुछ मिनट का बदलाव हो सकता है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस साल करवा चौथ की पूजा 1 नवंबर 2023 को होगी। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि करवा चौथ के पूजा का समय 1 नवंबर को शाम 5:36 से 6:54 तक है। जबकि चंद 8:15 तक निकलेगा। उन्होंने कहा कि शहर के हिसाब से समय में कुछ मिनट का बदलाव भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें: चंद्र ग्रहण 2023: खगोलीय घटना में दिलचस्पी रखने वालों के लिए सुनहरा अवसर, जानें कब और कहां दिखेगा,

बाजार में दिखाई पड़ रही रौनक

करवा चौथ के त्यौहार को देखते हुए बाजार में विशेष रौनक दिखाई पड़ रही है। करवा की सींक और रंग-बिरंगे कलस, करवा बाजार में बिक रहे हैं। जिनका पूजा में इस्तेमाल होता है। करवा चौथ का त्योहार आते ही एक कहावत सामने आ जाती है कि करवा चौथ के 12वें दिन प्रकाश उत्सव दीपावली का पर्व मनाया जाता है।