21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather News: मार्च महीने का सबसे गर्म दिन 26 मार्च, न्यूनतम तापमान भी 20 के पार

26 March hottest day and 27 March hottest night मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते मौसम सुखा रहने की संभावना है। 26 मार्च को सीजन का सबसे गर्म दिन और 27 मार्च सीजन की सबसे गर्म रात होगी। बारिश को लेकर के भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।

2 min read
Google source verification
पड़ेगी भीषण गर्मी

26 March hottest day and 27 March hottest night इटावा में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। धीमे-धीमे हवा चलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। सोमवार 24 मार्च को खिली धूप निकलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है। बुधवार 26 मार्च को सप्ताह का अधिकतम तापमान रहेगा। जबकि बृहस्पतिवार 27 मार्च को न्यूनतम तापमान अधिकतम रहेगा। इस हफ्ते बारिश होने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता की जेल में हुआ बदलाव, जानें वजह

मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम पर अपना असर दिखाएंगी। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 24 मार्च का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा इटावा में इस हफ्ते का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 25 मार्च का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है। बुधवार 26 मार्च को तापमान 19 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 27 मार्च गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। जो सीजन का सबसे गर्म रात होगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार 28 मार्च का तापमान 17 से 35 डिग्री के बीच, शनिवार 29 मार्च का तापमान 17 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। इस हफ्ते बारिश नहीं होगी।