
UP politics: मोहसिन रजा बोले, श्रीराम के नाम पर सपा ने की राजनीति, उठाया फायदा
भाजपा नेता मोहसिन राजा ने सपा सांसद एसटी हसन के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वाले हमें राजनीतिक करने की बात बता रहे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। बोल सपा सनातन विरोधियों के साथ खड़ी है। समाजवादी पार्टी मर्यादा पुरुषोत्तम राम को नहीं मानती है। सपा ने तो राम भक्तों पर गोलियां चलवा दी थी।एसपी हसन मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी से सांसद हैं।
भाजपा नेता मोहसिन राजा ने कहा कि प्रभु श्री राम में हमारी आस्था है, करोड़ों करोड़ों भारतीयों की आस्था है। आप राम विरोधियों के साथ जाते हैं और हम मर्यादा पुरुषोत्तम राम के बताए हुए रास्ते पर चलते हैं। हम उनके अनुयाई हैं।
सपा सनातन विरोधियों के साथ खड़ी
मोहसिन राजा ने कहा कि सपा उनके अनुयाई नहीं है। इसलिए उन लोगों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। जो सनातन को मिटाने की बात कर रहे हैं। आपने तो राजनीति की पराकाष्ठा कर दी। अपने फायदे के लिए राम भक्तों पर गोलियां चलवा दी। इसका राजनीतिक लाभ प्राप्त किया। यह राजनीति अपने की है और आरोप हम पर लगा रहे हैं। देश और दुनिया ने आपके इन कार्यों को देखा है और आज भी देख रही है।
Published on:
13 Sept 2023 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
