
इटावा नेताजी मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि आज है। अखिलेश यादव बुधवार को सैफई अपने आवास पर पहुंच गए। वह आज मुलायम सिंह की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वहीं सीएम योगी ने ने भी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है।
गुरुवार को उनकी द्वितीय पुण्यतिथि सैफई महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मनाई जाएगी। हवन व श्रद्धांजलि के कार्यक्रम होंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, सांसद आदित्य यादव, सांसद अक्षय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव सहित परिवार के सभी सदस्य आदि मौजूद रहेंगे।
नेताजी मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर 2022 को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया गया था। गुरुवार को उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर सैफई महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया है। आज समाधि स्थल पर पुष्पांजली अर्पित करेंगे। उसके बाद सैफई में बने समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर प्रदेश भर से आए हुए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
Updated on:
10 Oct 2024 10:19 am
Published on:
10 Oct 2024 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
