19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई अतर यादव का निधन, सैफई में होगा अंतिम संस्कार

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के बड़े भाई अतर सिंह यादव का निधन हो गया। भाई के निधन की खबर मिलते ही सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव नई दिल्ली से सैफई के लिए रवाना हो चुके हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

इटावा

image

Aman Pandey

Oct 01, 2023

mulayam singhs cousin atar yadav passes away in saifai

अतर सिंह यादव की फाइल फोटो।

UP News: इटावा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के बड़े भाई और सैफई परिवार के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति 98 वर्षीय अतर सिंह यादव का निधन हो गया। सैफई गांव में पैतृक आवास पर निधन हुआ है। अपने भाई के निधन की खबर मिलते ही सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव नई दिल्ली से सैफई के लिए चल दिए हैं।

शिवपाल सिंह यादव भी लखनऊ से सैफई के लिए रवाना हो गए हैं। कल सोमवार सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार सैफई में होगा। इस सूचना पर सैफई कुनबा और आस पास के गांव के लोग उनके आवास पर पहुंच रहे है।

तबीयत खराब होने के बाद तोड़ दम

बताया जा रहा है बीते शनिवार को मामूली तबियत खराब होने के बाद उनका निधन हो गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संभवता रात में ही सैफई पहुंचने की उम्मीद है। अतर सिंह मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई थे। बीते पिछले साल ही नेता जी मुलायम सिंह यादव का भी निधन हुआ था।