3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इटावा
इटावा में प्लास्टिक दाना से भरा ट्रक बरामद, तीन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Play video

इटावा में प्लास्टिक दाना से भरा ट्रक बरामद, तीन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी हुए ट्रक को भी बरामद कर लिया है...
Google source verification

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के ऊसराहार पुलिस ने 24 मई को प्लास्टिक का दाना भरा ट्रक लूटने वाले 3 लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी हुए ट्रक को प्लास्टिक दाना समेत बरामद कर लिया है। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि थाना ऊसराहार थाना इलाके से 24 मई को विधूना किशनी रोड टूटी पुलिया के पास 600 बोरी प्लास्टिक दाना भरा हुआ ट्रक नं0 यूपी 78 बीटी 1964 को बोलेरो सवार अनजान लोगों ने लूट लिया था। उन्होंने बताया कि उसी ट्रक को लुटेरों ने बेचने के लिये कोशिशे शुरू की इन्ही कोशिशों के नतीजे में पुलिस ने सरगर्मी से तलाश की। जिसमें पुलिस को कामयाबी मिली।

 

इन लोगों को किया गिरफ्तार

अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हरी उर्फ डोली यादव पुत्र अगरेज सिंह निवासी ग्राम दौलतपुर मौजा सरसई नावर थाना ऊसराहार, सुभाष उर्फ नामी पुत्र हृदय राम निवासी नगला ताल थाना भरथना और अश्वनी उर्फ पिन्की पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम टीकुर थाना बसरेहर को गिरफतार कर लिया। इनके कब्जे से लूटा गया 1 ट्रक यूपी 78 बीटी 1964, चोरी की अपाचे मोटर साइकिल और 1 तमंचा 315 बोर व 3 जिन्दा कारतूस बरामद किये है। गिरफ्तार हरी उर्फ डोली यादव पुत्र अगरेज सिंह निवासी ग्राम दौलतपुर मौजा सरसई नावर थाना ऊसराहार के खिलाफ कई संगीन घाराओ मे बीस अपराधिक मामले, सुभाष उर्फ नामी पुत्र हृदय राम नि0 नगला ताल थाना भरथना के खिलाफ 12 और अश्वनी उर्फ पिन्की पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम टीकुर थाना बसरेहर के खिलाफ 10 अपराधिक मामले दर्ज है।