28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित, आज और कल सर्द हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग ने 19 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की जानकारी दी है। इधर इटावा में हुई ओला का असर अभी भी दिखाई पड़ रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार आज इटावा में आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने 19 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की जानकारी दी है। जिसके अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होगा और काफी कमजोर रहेगा। इधर इटावा में बीते 17 मार्च को हुई बर्फबारी का असर अभी भी दिखाई पड़ रहा है। सुबह के समय ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग ने आज और बुधवार को ठंडी हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। आगामी 19 मार्च को आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है। तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: “डीएम हो तो कानपुर जैसे वरना…” जो काम 7 सालों में नहीं हुआ वह 10 मिनट में हो गया

उत्तर प्रदेश के इटावा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। बीते 17 मार्च को बर्फबारी के साथ बारिश हुई। लगभग 30 मिनट हुई बारिश से तापमान में कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। रात में आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा इटावा में 19 मार्च का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से सर्द हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में भी आसमान साफ रहेगा। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

इटावा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग