
इटावा में जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गोरखपुर के रहने वाले युवक को जबरन ट्रेन से उतार लिया। जिसके साथ रांची की रहने वाली युवती भी थी। नई दिल्ली पुरी नीलांचल एक्सप्रेस के एसएलआर कोच में दोनों यात्रा कर रहे थे। यात्रियों की मदद से युवती को बचाया गया। जीआरपी इटावा घटना की जांच कर रही है। कानपुर के जिह होटल में दुष्कर्म की घटना हुई है। उसके विषय में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर झारखंड रांची की रहने वाली युवती को बरामद किया गया है। जिसे गोरखपुर का रहने वाला युवक जबरन अपने साथ ले जा रहा था। नीलांचल एक्सप्रेस से युवक युवती को अपने साथ जबरदस्ती ले जा रहा था। इसी दौरान युवती ने अपने आपको बचाने के लिए यात्रियों की मदद मांगी।
यात्री बचाने के लिए आगे आए तो युवक चेन खींचकर गाड़ी खड़ी कर लिया और भागने लगा। यात्रियों ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। इस बीच घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गई। इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गाड़ी रुकने के साथ ही जीआरपी ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान महिला पुलिस भी मौजूद थी। जीआरपी थाना प्रभारी शैलेश निगम ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। घटना की जांच के लिए पुलिस कानपुर जाएगी।
Published on:
10 Mar 2025 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
