
Shameful incident: Uncle raped niece, family blamed police इटावा में शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें नाबालिक चाचा ने 3 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पारिवारिकजनों में कोहराम मच गया। परिजन पीड़िता को लेकर पुलिस की चौखट पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस काफी देर तक में थाने में बैठाये रखी। इस संबंध में एसएसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामला बसरेहर थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के इटावा में के बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव में रिश्ते में चाचा लगने वाले नाबालिग 13 वर्षीय बच्चे ने 3 साल की मासूम बच्ची को मंदिर के पीछे ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घर वाले बच्चों को लेकर थाना गए। लेकिन पुलिस ने लापरवाही बरती।
परिजनों का आरोप है क्यों की शाम 6 - 7 बजे थाने पर आ गए थे और रात को 1 बजे पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई है। इतनी देर तक उन्हें थाने में बैठाकर रखा गया। कागज बनाने के नाम पर लापरवाही की गई। पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
एसएसपी इटावा संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बसरेहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़के की उम्र 13 साल है। जो लड़की का चाचा लगता है। जबकि लड़की की उम्र 3 साल की है। लड़के की गिरफ्तारी हो गई है। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है।
Updated on:
14 Apr 2025 04:35 pm
Published on:
14 Apr 2025 04:35 pm
