SHO shot, admitted in hospital उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर घायल हो गया। इस घटना में थाना प्रभारी को भी गोली लगी है। देर रात हुई घटना के संबंध में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर के विषय में मुखबिर से सूचना मिली। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने गैंगस्टर को रोकने का प्रयास किया। लेकिन उसने फायरिंग कर दी। गोली थाना प्रभारी को लगी। जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर भी घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला वैदपुरा थाना क्षेत्र का है।