29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Etawah: बहन को ले जाने वाले के खिलाफ साजिश, अपहरण का नाटक कर खुद को किया घायल, हुई जेल

इटावा में बहन को भगाने वाले को गंभीर धाराओं में फंसाने के लिए दो चचेरे भाइयों ने अपहरण की साजिश रची। खुद कोई गोली मारकर घायल कर लिया। लेकिन पुलिस की जांच में मामला उलटा पड़ गया। अब दोनों जेल में है। यूट्यूब पर दूसरे को फंसाने के तरीके के विषय में जानकारी प्राप्त की।

2 min read
Google source verification
Etawah: बहन को ले जाने वाले के खिलाफ साजिश, अपहरण का नाटक कर खुद को किया घायल, हुई जेल

Etawah: बहन को ले जाने वाले के खिलाफ साजिश, अपहरण का नाटक कर खुद को किया घायल, हुई जेल

उत्तर प्रदेश के इटावा में दो चचेरे भाइयों ने अपने अपहरण की साजिश रची। पुलिस को अपने अपहरण की झूठी खबर बताई। तीन नामजद सहित 2 अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस की विवेचना में सच्चाई कुछ और ही निकाल कर सामने आई। एसएसपी ने बताया कि अपनी बहन का बदला लेने के लिए दो चचेरे भाइयों ने साजिश रची। दोनों को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। मामला भरथना थाना क्षेत्र के गोपिया गंज का है।

एसएसपी इटावा संजय कुमार ने बताया कि बीते 4 अक्टूबर को दिनेश कुमार पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गोपिया गंज थाना भरथना ने तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश के कारण उनके पुत्र को जबरदस्ती वैन में बैठकर अपहरण करने का प्रयास किया गया। असफल होने पर उन्होंने गोली मारकर घायल कर दिया। एसएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। लेकिन जांच में मामला उलटा निकला।

पुलिस जांच में सच्चाई सामने आई

एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए एसओजी, सर्विलांस के साथ भरथना पुलिस भी लगी थी। पुलिस की जांच में सच्चाई कुछ और ही निकाल कर सामने आई। उन्होंने बताया कि अपहरण का आरोप लगाने वाले दोनों चचेरे भाई ने अपनी बहन का बदला लेने के लिए साजिश रची।

गोपिया गंज ग्राम प्रधान के खिलाफ रची गई साजिश

एसएसपी ने बताया कि गोपिया गंज के ग्राम प्रधान के साथ नाबालिग लड़की चली गई थी। जिसे बाद में बरामद कर लिया गया था। लड़की के नाबालिग होने के कारण ग्राम प्रधान के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा गया था। लेकिन बहन को भगा ले जाने के करण दोनों भाई आहत थे। प्रधान को गंभीर धाराओं में फंसाने की साजिश रची।

यह भी पढ़ें: 26 साल बाद निकला मीरा का चांद, गुस्से में निकला था घर से, बनाया गया बंधुआ मजदूर

पुलिस विवेचना से हुआ दूध का दूध पानी का पानी

एसएसपी ने बताया कि दोनों चचेरे भाइयों ने ही गोली कांड की घटना को अंजाम दिया। अवैध तमंचे से खुद को ही गोली मारी और ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया। यूट्यूब पर देखकर उन्होंने यह साजिश रची थी। गंभीर धाराओं में फंसने के लिए ही वकील से तहरीर बनवाई। लेकिन पुलिस ने सच्चाई का पता किया। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।