
तीन वर्षों का मानव कंकाल: हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद भी नहीं हो पाया अंतिम संस्कार
इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी पोस्टमार्टम हाउस में रखे कंकाल का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। परिजन का कहना है कि पहले उनकी बेटी को खोज कर लाया जाए। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाए। इसके पहले हाईकोर्ट राज्य सरकार और पुलिस से जानकारी मांगी थी कि शव के अंतिम संस्कार में देरी क्यों हो रही है। हाई कोर्ट में चर्चा होने के बाद पुलिस कंकाल के अंतिम संस्कार की तैयारी में लग गई। लेकिन परिवार वालों के विरोध के बाद अंतिम संस्कार की कार्रवाई रोक दी गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट में 20 नवंबर को इसकी सुनवाई होनी है। मामला जसवंतनगर के चक सलेमपुर गांव का है।
चक सलेमपुर की रहने वाली रीता 20 सितंबर 2020 को गायब हो गई थी। जिसे खोजने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन वह नहीं मिली। सातवें दिन 26 सितंबर 2020 को उसका शव खेत में पड़ा मिला। शव की शिनाख्त कुंवर सिंह ने अपनी बेटी रीता के रूप में किया। पुलिस ने शव का डीएनए टेस्ट भी कराया।
डीएनए रिपोर्ट आने के बाद हुआ विवाद
डीएनए रिपोर्ट आने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया। रीता का डीएनए परिवार के डीएनए से मेल नहीं खाया। इसके बाद पुलिस ने कुंवर सिंह के दावे को खारिज कर दिया कि शव उसकी बेटी का नहीं है।जबकि कुंवर सिंह लगातार बेटी के शव होने का दावा करते रहे। विवादों के कारण कंकाल पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ है।
हाई कोर्ट इलाहाबाद में हुई चर्चा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए राज्य सरकार और स्थानीय पुलिस से अंतिम संस्कार न होने का कारण पूछा। हाई कोर्ट में चर्चा के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में तेजी आई। राज्य सरकार ने न्यायालय में जवाब दाखिल किया। निर्णय लेने के लिए महानिदेशक स्वास्थ्य, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा व सचिव स्थानीय निकाय की उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया। कमेटी के निर्णय पर सलेमपुर गांव में ही अंतिम संस्कार के लिए तैयारी की जा रही थी। लेकिन परिवार वालों ने अंतिम संस्कार का विरोध किया।
परिजनों ने पूछा उनकी बेटी कहां है?
परिजनों का कहना था कि जब तक कंकाल के विषय में पूरी जानकारी ना हो जाए। तब तक अंतिम संस्कार की जल्दी बाजी ना की जाए। परिजनों का कहना है कि पुलिस बताएं उनकी बेटी कहां है? आरोपी आज की खुलेआम घूम रहे हैं। यदि उनकी मर्जी के बिना शव का अंतिम संस्कार किया गया तो धरने पर बैठ जाएंगे। एएसपी सिटी कपिल देव सिंह के अनुसार अंतिम संस्कार रोक दिया गया है। आगे जैसा आदेश मिलेगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
07 Nov 2023 09:21 am
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
