
Tragic accident due to overturning of tractor trolley इटावा में हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 6 घायल हो गए हैं। मृतक और घायल सभी ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। तेज रफ्तार ट्रैक्टर में अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटती मौके पर कोहराम बज गया। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाया। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां एक महिला को मृत्यु घोषित कर दिया गया है। बाकी का उपचार किया जा रहा है। घटना उमरी थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के इटावा में के सहसों क्षेत्र के टिटावली गांव के पास में उस समय बड़ा हादसा हो गया। जब उमरी थाना क्षेत्र के रहने वाले मध्य प्रदेश स्थित कछरिया बाबा मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 17 सवारी बैठी थी। अभी ट्रैक्टर सहसों क्षेत्र के टिटावली गांव के पास पहुंचा ही थी कि उबड़-खाबड़ रास्ते में अनियंत्रित हो गया। इसके पहले की चालक तेज ट्रैक्टर को संभाल पाता। ट्राली पलट गई। जिससे मौके पर कोहराम बज गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने राहत और बचाव कर चलाया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिनमें आशा पत्नी कुलदीप, संतोषी पत्नी नीके राम, सुषमा पत्नी कल्लू यादव, सावित्री पत्नी विश्राम, निशा पुत्री विनोद कुमार को सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से निशा की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं रानी देवी पत्नी अखिलेश यादव को मृत्यु घोषित कर दिया गया। सहसों थाना पुलिस में बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
Published on:
10 May 2025 10:40 pm
